पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेंहटाझिर गांव में 5 लाख रुपए से बनेगा मंदिर

बेंहटाझिर गांव में 5 लाख रुपए से बनेगा मंदिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा के तहत गुना विधायक ने भूमिपूजन कर रखी निर्माण की आधारशिला

भास्कर संवाददाता| गुना

भगवान श्रीराम व बांके बिहारी के मंदिर जीर्णोद्घार करने का सौभाग्य मिला, मैं भाग्यशाली हूं। आप सभी भगवान के करीब रहकर अपने जीवन को जिए और धर्म के मार्ग पर चलते हुए अपना व समाज के कल्याण के लिए सदैव सोचे, तभी हमारा जन्म लेना सार्थक होगा। भाजपा की 15 मई से 15 जून तक विकास यात्रा चल रही है। उसी कड़ी में आज गांव- गांव जाकर सरकार की योजनाओं की चर्चा कर लाभ दिला रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना एकात्म मानववाद के तहत अंतिम व्यक्ति की चिंता हो और भाजपा सरकार में बैठे मुखिया सभी वर्ग के व्यक्ति चिंता कर उनके सपने को साकार कर रहे हैं। यह बात गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कही। वह मप्र ग्रह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के तहत शनिवार को धर्मस्य विभाग द्वारा 5 लाख की लागत से भगवान श्रीराम मंदिर व बांके बिहारी मंदिर का जीर्णोद्घार के लिए बेंहटाझिर गांव में भूमिपूजन करते हुए बोल रहे थे। इसके पहले उन्होंने पूजन अर्चन मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन किया। इस मौके पर गृहनिर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सुनील श्रीवास्तव, सरपंच संजीव धाकड़, भाजपा जिला मंत्री संतोष धाकड़, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, भाजपा नेता बारे लाल धाकड़, जगदीश शर्मा, देवेंद्र धाकड़, सी पी राव, रामबाबू धाकड़, श्याम यादव, हरवीर सिंह रघुवंशी, सतीश कुमार शर्मा, कल्याण सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...