पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संवेदनशील व्यक्ति ही करता है समाज की चिंता

संवेदनशील व्यक्ति ही करता है समाज की चिंता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कष्ट की अनुभूति से संवेदना जागृत होती है और संवेदनशील व्यक्ति ही समाज कल्याण के विषय पर विचार करता है। स्वयं सेवक भी शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक रूप से सक्षम होकर संवेदनशील बनकर सहजीवन की कला, सहचर्य और सभी के साथ बंधुत्व भाव से आत्मीय व्यवहार करें। यह बात वर्ग कार्यवाह नवल सिंह भदौरिया ने कही। वह शनिवार से शहर के भवन्स स्कूल में आरंभ हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ग के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय चिंतन सर्वश्रेष्ठ है, हमने विश्व को अपना परिवार माना है, हमें राष्ट्र को जग सिरमौर बनाना है। कार्यक्रम की शुरुआत में सहप्रांत प्रचारक राजमोहन ने वर्ग पालक और प्रांत प्रचार प्रमुख ओमप्रकाश सिसौदिया का परिचय कराया। श्री सिसौदिया ने वर्ग संचालन टोली का परिचय कराया। इसमें वर्ग अधिकारी ओमप्रकाश बुधौलिया, मुख्य शिक्षक केशव दुबेलिया, सह मुख्य शिक्षक सुदामा चंद, बौद्धिक प्रमुख रामकुमार सिंह सिकरवार, सह बौद्धिक प्रमुख राजेश सिंह कुशवाह, वर्ग सेवा प्रमुख अशोक पाठक, वर्ग प्रचार प्रमुख गोपाल स्वर्णकार, प्रबंधक प्रमुख विनेश कुशवाह, प्रबंधक प्रमुख सहयोगी नीरज दीक्षित का परिचय कराया।

कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 22 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग के शुभारंभ कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा-

आरएसएस संघ शिक्षा वर्ग में मौजूद आरएसएस स्वयंसेवक।

13 जिलों के स्वयं सेवक हो रहे शामिल

शुक्रवार से शुरू हुए संघ शिक्षा वर्ग का समापन आगामी 8 जून को होगा। इसमें मध्य भारत प्रांत के 13 जिलों से स्वयं सेवक भाग ले रहे हैं। वर्ग में स्वयं सेवकों की दिनचर्या सुबह 4 से लेकर रात 10 बजे तक संचालित हो रही है। इसमें शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वर्ग के शुभारंभ मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा के प्रांत संगठन मंत्री शैलेंद्र तिवारी और स्वयं सेवक व वर्ग संचालन टोली के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल थे।

खबरें और भी हैं...