बालोद|शनिवार को गुंडरदेही पुलिस ने एक आरोपी रूप सिंह साहू को छेड़खानी व वाॅट्सअप में महिला के संबंध में अभद्र कमेंट करने पर गिरफ्तार किया। छेड़खानी की घटना एक हफ्ता पहले रात में हुई थी। जब महिला का पति बाहर गया था। वह अकेली घर पर सोई थी। पहले से आरोपी का उसके घर आना जाना था। महिला को अकेली पाकर आरोपी घर में घुस गया, महिला की चीख पुकार सुन पड़ोसी आने लगे तो आरोपी भाग गया। इसके बाद आरोपी वाट्सअप से कमेंट करने लगा कि मेरे महिला से संबंध है।