पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

23 को कोचवाही पहुंचेगी विकास यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा|मुख्यमंत्री रमन सिंह की विकास यात्रा जिले के तीनों विधानसभा बालोद, गुंडरदेही व डौंडीलोहारा में 23, 24 मई व 6 जून को पहुंचेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष लेखराम साहू ने बताया कि विकास यात्रा 23 मई को बस्तर से ग्राम कोचवाही प्रवेश करेगी। जहां स्वागत का कार्यक्रम है। इसके बाद बालोदगहन पुरुर चौक में भी स्वागत सभा होगी। मुख्यमंत्री तीनों स्थानों में जनता से सीधे संवाद करेंगे। 24 मई को हेलीकॉप्टर से गुंडरदेही विधानसभा के अर्जुन्दा में आम सभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर पार्टी संगठन की बैठक चल रही है। जिले के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...