बालोद जिले के ग्राम मोहंदीपाट ब्लॉक गुंडरदेही में गुरुवार को रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन मैनेजर प्रबधक प्रा.बुन. सह. समिति मोहदीपाट थे।
अध्यक्षता मुकेश साहू सरपंच मोहदीपाट ने की। विशिष्ट अतिथि सावित्री सिन्हा उपसरपंच, जी.एल.सोनवानी, डॉ देवेंद्र साहू ,तुलसीदास साहू,यशवंत साहू, नरसिंग देवांगन,लिकेश साहू सहित उद्घोषक हेमलाल विश्वकर्मा, आयोजक जय बजरंग क्रिकेट क्लब अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, कप्तान लिवेंद्र कुमार आदि सहित अन्य अतिथि व ग्रामीण उपस्थिति थे।