सीएम को महासम्मेलन में अाने का दिया न्योता
बालोद|रायपुर में जून के द्वितीय सप्ताह में होने वाले महासम्मेलन को लेकर शिक्षाकर्मी संघ ने मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह से मुलाकात की व उन्हें सम्मेलन में आने का न्योता दिया। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षाकर्मियों की 22 साल से पुरानी मांग संविलियन पर चर्चा की।
जिले से 6 हजार शिक्षाकर्मी महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए ब्लाॅकवार प्रभारियों की नियुक्ति की है। बालोद ब्लाक से चमन कलिहारी, केपी तिवारी, विकास शर्मा, छोटेलाल चंद्राकर, मूलचंद पटेल, खिलेश्वर देवांगन, जितेंद्र सोनी, डौंडीलोहारा से अनिल दिल्लीवार, आशीष कुलदीप, पीलूराम साहू, हेमंत साहू, दिनेश मालेकर, डोमार देशमुख, गुंडरदेही से प्रभारी मुकेश मानिकपुरी, द्रोण सार्वा को प्रभारी बनाया गया है।