विकास यात्रा: भाजपा की बैठक आज
बालोद|मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा 23 मई को ग्राम कोचवाही से शुरू होगी। जगतरा, बालोदगहन, पुरुर में भाजपाई विकास यात्रा का स्वागत करेंगे। अर्जुन्दा में विकास यात्रा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपा दी गई है। वरिष्ठ नेता जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर तैयारी का जायजा ले रहे हैं। सभी मंडलों में भी बैठक ली जा रही है। 17 मई को शहर व बालोद ग्रामीण मंडल की बैठक रखी गई है। गुरुर मंडल की बैठक 18 मई को जागृति भवन में होगी। 19 मई को गुंडरदेही, खेरथा, अर्जुंदा की बैठक अर्जुंदा में होगी।