गुंडरदेही|ब्लॉक के ग्राम खर्रा में नवनिर्मित टंकी ढहने से गांव के दो बच्चों की मौत के बाद जिम्मेदार सरपंच सचिव व दो पंचों पर आपराधिक मामले दायर होने पर ब्लाॅक के सरपंच व सचिव संघ ने शुक्रवार जनपद पंचायत के सामने धरना दिया। पीड़ित परिजनों को दोनों संघों की ओर से 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के रूप में दिए गए तो पीड़ित परिवार ने लेने से मना कर दिया। परिजन ने कहा कि मामला दबाने के लिए यह रािश दी जा रही है। संघ के अध्यक्ष कुंमलाल साहू व अन्य द्वारा आग्रह किया तो परिवार ने रािश ली। वहीं जब प्रतिनिधि मंडल ग्राम खर्रा पहुंचा तो वस्तुस्थिति काे देखने टूटे टंकी के पास गए। चारों तरफ मलबा बिखरा था। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हुई थी।