गुंडरदेही|नगर पंचायत क्षेत्र की 1309 महिलाओं को राज्य शासन की संचार क्रांति योजना के तहत स्मार्ट फोन बांटा जाएगा।
मोबाइल के लिए पंचायत ने सूची जारी करते हुए दावा आपत्ति के लिए समय दिया है। ये वे पात्र महिलाएं है जिनका नाम 2007-08 बीपीएल सर्वे सूची में हैं। इन चयनित महिला हितग्राहियों से संबंधित विषय में यदि किसी को किसी प्रकार की आपत्ति हो तो 23 मई तक लिखित में आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी प्रकाशित कर दी गई है।