पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्राकर एक महीने बाद फिर से छजकां में शामिल
गुंडरदेही|एक माह पूर्व ही छजकां से कांग्रेस जाने वाले पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन चंद्राकर सोमवार को फिर से छजकां में शामिल हो गए। सोहन चंद्राकर को माह भर पूर्व ही ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश साहू ने सांसद ताम्रध्वज के समक्ष कांग्रेस में शामिल होने घोषणा की थी। इसके बाद वे पुनः विधायक राजेन्द्र राय के माध्यम से पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी ने जिला उपाध्यक्ष के पद पर काम करने का अवसर देने की बात कही हैं। सोहन चन्द्राकर ने कहा है कि कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेश साहू ने उन्हें भ्रम में रखकर कांग्रेस में शामिल कराया था। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश साहू ने कहा कि वह स्वयं आकर सदैव कांग्रेस में होने का लिखित आवेदन दिया था जिस पर मैंने अनुशंसा किया था।