रिहाई की मांग, 18 से काम नहीं करने की दी चेतावनी
गुंडरदेही. अफसर को ज्ञापन सौंपते सरपंच व सचिव संघ के पदाधिकारी।
भास्कर न्यूज | गुंडरदेही
ग्राम खर्रा में टंकी ढहने के मामले में सोमवार को ब्लाक के लगभग 70 प्रतिशत सरपंचों व सचिवों ने आरोपियों को बचाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा हैं। ब्लाक सरपंच संघ अध्यक्ष लोकेन्द्र साहू व सचिव संघ ब्लाक अध्यक्ष कुंमलाल साहू के नेतृत्व में आकर नायब तहसीलदार ज्योति मसियारे को सौंपा दिया। आरोपियों की रिहाई नहीं होने पर 18 मई से काम नहीं करने की चेतावनी जनपद सीईओ प्रकाश मेश्राम को दी। साथ ही 24 मई को विकास यात्रा में सीएम के आने के दौरान सहयोग नहीं करने की बात कही।
इसके पहले चैनगंज में बैठक हुई। इसके बाद एक राय होकर ज्ञापन लेकर वे एसडीएम कार्यालय गए। वहां ज्ञापन सौंपने के बाद थाना पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। ब्लाॅक सरपंच संघ के अध्यक्ष लोकेन्द्र साहू ने कहा कि हमारा सरपंच दोषी नहीं है, घटना तो एक हादसा है। टंकी निर्माण में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
पानी की टंकी का ढहना प्राकृतिक आपदा है: साहू
विरोध कर रहे ब्लाॅक सचिव संघ के अध्यक्ष कुमलाल साहू ने कहा कि हम विरोध नहीं कर रहे हैं। जनपद सीईओ ने फर्जी तरीके से प्रतिवेदन पेशकर सरपंच-सचिव को जेल भेजा। टंकी ग्राम पंचायत ने बनाई थी, किन्तु टंकी का ढहना प्राकृतिक आपदा है।