बालोद|गंजपारा में सोमवार को जिला यादव समाज के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें दुपचेरा के जनक यादव अध्यक्ष बने। उन्हें 36 वोट मिले। उन्होंने विरोधी नंद किशोर यादव निवासी टेकापार को नौ वोट से हराया। उन्हें 27 वोट मिले थे। बालोद, संजारी, लोहारा व गुंडरदेही राज से 66 में से 63 मतदाताओ ने तीन पद अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिए मतदान किया। महासचिव के लिए देवेन्द्र यादव साजा गुंडरदेही राज से, कोषाध्यक्ष भुधर यादव लाटाबोड़ से निर्विरोध चुने गए। पीठासीन अधिकारी जगदीश यादव, सहायक अधिकारी पवन व संतोष यादव, चुनाव संचालन प्रभारी बलदेव यादव रहे। बालोद राज महासचिव पुरुषोत्तम यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने अध्यक्ष जनक के जीतने पर जश्न मनाया।