पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिनभर तेज धूप, शाम को बदला मौसम, हुई वर्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद/डौंडीलोहारा/गुंडरदेही|दक्षिणी उत्तरप्रदेश और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक मध्यप्रदेश तक बने द्रोणिका के चलते गुरुवार को भी जिले में मौसम का मिजाज बदला रहा।

बालोद, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही शहर सहित ग्रामीण अंचल में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को मौसम में अचानक बदलाव आया। 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। डाैंडीलोहारा, गुंडरदेही में शाम 4 बजे के बाद आंधी तूफान चलना शुरू हुआ। जिसके बाद बूंदाबांदी हुई। 45 मिनट तक बौछारें पड़ने के बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगा। डौंडीलोहारा में बिजली बंद हो गई। ठंडी हवा चलने के कारण लोग घरों के बाहर निकल आए। डौंडी सहित आसपास बारिश तो नहीं हुई लेकिन दिनभर बादल छाए रहे। जिसके कारण लोगों को ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं हुआ। शुक्रवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...