पंचायती गली में 7वां वार्षिक जागरण 21 अप्रैल को
गुरदासपुर | 21 अप्रैल को हनुमान चौक में स्थित पंचायती गली में माता रानी का 7वां वार्षिक जागरण साथ करवाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर दोपहर के समय करीब 1 बजे एजीएम मॉल के सामने केडी स्वीट्स के नजदीक महामाई का भंडारा लगाया जाएगा, जबकि रात के समय सुभाष परदेसी एंड पार्टी महामाई की भेंटें गाकर संगत को निहाल करेगी।