पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईओ बोले दोनों गुटों में से किसी ने भी नहीं दर्ज करवाए बयान, कहां से दर्ज करें मामला

आईओ बोले- दोनों गुटों में से किसी ने भी नहीं दर्ज करवाए बयान, कहां से दर्ज करें मामला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

शुक्रवार को एक बारात पर दूल्हे की पहली प|ी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हमला किया था। इस हमले में दूल्हे का जीजा गंभीर जख्मी हो गया। मामले की थाना सिटी में शिकायत करने के बावजूद अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया, जबकि दूसरी तरफ मामले की जांच कर रहे आईओ सरवण सिंह सोढी का कहना है कि अस्पताल में दूसरे गुट के लोग भी भर्ती हैं।

दोनों गुटों द्वारा अभी तक कोई बयान दर्ज नहीं करवाया गया, जिस कारण किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया। जैसे ही कोई पीड़ित अपना बयान दर्ज करवाता है उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को दूल्हा राजन पुत्र केवल निवासी माडल टाउन धारीवाल ने बताया था कि उसकी पहली शादी करीब 5 साल पहले रितु पुत्री युनुस मसीह निवासी गांव सुखचैनिया के साथ हुई थी, लेकिन दोनों में अनबन होने के कारण हमारा 1 महीने पहले कोर्ट में तलाक हो चुका है। उसकी पहली प|ी रितु ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बारात पर हमला किया। इस दौरान किसी ने तेजधार हथियार से मेरे जीजा पर हमला कर उन्हें जख्मी भी कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

खबरें और भी हैं...