पिंडोरी धाम मेले में मनोरंजन के लिए लगे झूलों का बच्चों ने लिया आनन्द
गुरदासपुर | 15 अप्रैल बैसाखी मेले के दूसरे दिन पिंडोरी धाम में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। रविवार का दिन होने के कारण सभी स्कूलों, कालेजों व संस्थाओं में छुट्टी थी, जिस कारण छोटे बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी मेले में पहुंचे हुए थे। बहुत से लोगों ने मेले में लगी दुकानों से खरीददारी की तथा बच्चों बूढ़ों ने मेले में लगे झूलों का आनन्द लिया। मेले में बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले लगे हुए थे लेकिन मोटरबोर्ट बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मेले के दूसरे दिन दूर दराज से लोग पिंडोरी धाम में मेला देखने पहुंचे। मेले में पहुंचे लोगों ने खूब आनन्द लिया। जबकि तेज चलने वाले झूलों पर बैठे कुछ युवक युवतियों की चीखें तक निकल गईं। बावजूद इसके लोगों ने खूब आनन्द लिया।