पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 साल से बेटी के जन्मदिन पर राजेश बब्बी कर रहे ब्लड डोनेट, अब तक कर चुके हैं 27 बार रक्तदान

14 साल से बेटी के जन्मदिन पर राजेश बब्बी कर रहे ब्लड डोनेट, अब तक कर चुके हैं 27 बार रक्तदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

भारत-पाक सरहद के साथ लगते गांव अल्लड़ पिंडी से शुरू हुई रक्तदान मुहिम अब देश के कई हिस्सों में पहुंच चुकी है। मुहिम का आगाज करने वाले गांव अल्लड़ पिंडी में जन्मे राजेश बब्बी ने इस मुहिम को देश के कई शहरों में पहुंचाने का पक्का इरादा बनाया हुआ था, जो अब पूरा हो चुका है। रक्तदान करने का सिलसिला राजेश बब्बी ने 2004 में अपनी बेटी के पहले जन्मदिन को शुरू किया था, जो कि आज तक जारी है।

बब्बी ने बताया कि नवंबर 2014 में जब वह अपने दोस्त विजय बद्धन के साथ सिविल अस्पताल गुरदासपुर में रक्तदान कर रहे हैं, तो उनके दोस्त बद्धन ने उनकी फोटो मोबाइल के जरिए सोशल मीडिया पर डाल दी, जिस पर कुछ लाइनें भी लिखी गई थीं। इस उपरांत कुछ दोस्तों व कुछ एनआरआई लोगों ने उनके साथ संपर्क किया और उनका जिला गुरदासपुर, अमृतसर व जिला होशियारपुर तक जरूरतमंद लोगों को ब्लड देना शुरू कर दिया। इस दौरान ब्लड डोनर्ज सोसायटी राजस्थान टीम के कोआर्डिनेटर राकेश श्रीवास्तव ने भी यह फोटो देखकर बब्बी से फेसबुक के जरिए संपर्क किया और उन्हें विभिन्न सोसायटी व क्लबों से मिलकर नेशनल लेवल पर रक्तदानियों काे एक नेटवर्क में बांधने की सलाह दी। इसके उपरांत बब्बी ने श्रीवास्तव से मिलकर व्हट्सएप के माध्यम से रक्तदानियों का एक बड़ा ग्रुप बनाया। इसी दौरान बब्बी ने ब्लड डोनर्ज पठानकोट, खालसा ब्लड सेवा अमृतसर, फतेह ब्लड सेवा लुधियाना, मनीकरण ब्लड सेवा अमृतसर, मानव सेवा संगठन देहरादून, सिपरा हेल्थ फाउंडेशन ग्वालियर, ब्लड सेवा होशियारपुर व कमांडोज ब्लड सेवा चंडीगढ़ सहित देश में काम कर रही कई रक्तदान संगठनों व क्लबों से भी संपर्क कायम किया। इसके अलावा बहुत से एनआरआई लोगों ने भी बब्बी से संपर्क किया और उनके इस नेक काम के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बब्बी ने बताया कि दिल्ली व राजस्थान से मिले रक्तदानियों के सहयोग से देश के कई शहरों में नेटवर्क स्थापित कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ जुड़े रक्तदानी बिना किसी स्वार्थ के अपनी तरफ से पैसे खर्च कर तुरंत जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचते है और अब तक हजारों लोगों को रक्तदान कर चुके हैं।

वहीं, पंजाब में 450 रक्तदानी पूरी सरगर्मी से काम कर रहे हैं, जिसमें कई महिलाएं भी सहयोग दे रही हैं। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को जरूरत पड़ने पर पैसे एकत्र करके भी देते है। इस काम को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदानी अस्पताल में जाकर अपना मोबाइल नंबर भी देकर आते हैं। व्हट्सएप ग्रुप में लोगों द्वारा सिर्फ ब्लड ग्रुप व किस अस्पताल, किस शहर व जिसे चाहिए उसका मोबाइल नंबर जरूर उपलब्ध होना चाहिए, जिससे रोगी को ढूंढने में दिक्कत नहीं होती।

बेटी के जन्मदिन पर खूनदान करने पर डीसी राजेश बब्बी को सम्मानित कर चुके हैं तथा खूनदान करते राजेश बब्बी ।

साल में 12 कैंपों का किया जाता है आयोजन

राजेश बब्बी ने बताया कि उनके द्वारा जगह-जगह पर खूनदान कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा साल भर में करीब 12 कैंपों का आयोजन किया जाता है। इसमें अभी तक वह 1000 यूनिट के करीब रक्तदान कर चुके हैं। बब्बी ने बताया कि उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें एसोसिएशन आफ ब्लड डोनर्स सोसायटी पंजाब का प्रेस सकतर भी चुना गया है। उनकी टीम द्वारा 5 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी में मदद भी की गई है।

खबरें और भी हैं...