अलका महंत बीजेपी महिला मोर्चा की जिला प्रधान बनी
गुरदासपुर | बीजेपी जिला प्रधान प्रदीप शर्मा की ओर से अलका महंत को पार्टी का महिला मोर्चा का जिला प्रधान पर बनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान प्रदीप शर्मा ने अलका महंत को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही में उन्होंने कहा कि अलका महंत के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर हरजिंदर कुमार, नरेश शर्मा, बिंदिया आदि मौजूद थे।