पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएससी आईटी सेमेस्टर 5 में राजवंत फर्स्ट

बीएससी आईटी सेमेस्टर 5 में राजवंत फर्स्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

गोल्डन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर विभाग के अंतर्गत बीसीए सेमेस्टर पहले, तीसरे और पांचवें के अलावा बीएससी आईटी सेमेस्टर पहले व पांचवें और एमएससी आईटी सेमेस्टर पहले का नतीजा बेमिसाल रहा। उक्त परीक्षाओं में गोल्डन संस्था के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर उम्दा पोजिशनें हासिल कीं हैं। गोल्डन ग्रुप के चेयरमैन मोहित महाजन एवं चीफ एडमिनिस्ट्रेटर टीआर शर्मा ने संयुक्त तौर पर बताया कि छात्रा हरमनप्रीत कौर ने 86% अंकों के साथ बीसीए सेमेस्टर पहले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि बीसीए सेमेस्टर तीसरे में करणदीप कौर ने 80% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बीसीए सेमेस्टर पांचवें की छात्रा कोमलप्रीत कौर ने 80% अंकों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं बीएससी आईटी पहले सेमेस्टर की छात्रा सिमरनजीत कौर ने 80% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि इसी कोर्स के सेमेस्टर 5वीं में छात्रा राजवंत कौर ने 85% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि बीएससी आईटी सेमेस्टर 5वीं की छात्रा सोनिया ने 84% अंकों के साथ दूसरी पोजीशन पर कब्जा किया। इसी तरह एमएससी आईटी पहले सेमेस्टर की छात्रा नेहा रानी ने 80% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

हरमनप्रीत कौर

करणदीप कौर

कोमलप्रीत कौर

सिमरनजीत कौर

राजवंत कौर

सोनिया

खबरें और भी हैं...