सड़क हादसे में शिकार बच्चों के परिवार से दुख जताया
गुरदासपुर | पिछले दिनों सड़क हादसे का शिकार बच्चों के परिवार के साथ शोक व्यक्त करने के लिए डीईओ (प्राइमरी) सलविंदर सिंह समरा गांव मंडियाला में पहुंचे। इस अवसर पर डीईओ समरा ने घटना पर अफसोस जाहिर करते पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिवस सरकारी प्राइमरी स्कूल मंडियाला से पढ़ कर घर वापिस लौट रहे दो भाईयों व उनकी बहन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर में 5 वर्षीय हरप्रीत सिंह की अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई थी, जबकि बहन तमन्ना व भाई गुरप्रीत की गंभीर स्थिति के चलते उन्हें अमृतसर रेफर करवाया गया। इस मौके पर ईटीयू प्रदेश नेता सुखराज सिंह काहलों, खुशवंत सिंह करनामा, तेजिंदर सिंह धर्मकोट, जगतार सिंह बेदी, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य कश्मीर सिंह बरियार, नरिंदर सिंह रंधावा मंडियाला, भूपिंदर सिंह भमराह आदि मौजूद थे।