पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चिंतपूर्णी सेवक सभा ने धारीवाल से निकली बाइक चेतना रैली

चिंतपूर्णी सेवक सभा ने धारीवाल से निकली बाइक चेतना रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धारीवाल| डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती को समर्पित विभिन्न संगठनों ने मिल ग्राउंड में बैठक की। इसके उपरांत शहर धारीवाल से गुरदासपुर तक मिनी सचिवालय तक बाइक व कार चेतना रैली निकाली गई। बैठक में गुरु रविदास सभा, सतगुरु कबीर सभा, सतगुरु नाभा दास, भगवान वाल्मिकी सभा, शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह सभा, बाजीगर सभाओं, सांसी सभाओं, पिछड़ा समाज, धार्मिक संगठनों, अल्पसंख्यक सभाओं, क्रिश्चियन सभाओं के अलावा अन्य संगठनों व जनरल समाज के नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. कमलजीत सिंह, एडवोकेट शिवचरण सिंह मान व अश्वनी फज्जुपुर ने डॉ. अंबेडकर के किए नेक कार्यों को याद किया और उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। बैठक के बाद मोटर साइकिल व कार रैली को डॉ. कमलजीत सिंह ने रवाना किया, जो मिनी सचिवालय पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर तरसेम भगत, कुलदीप सिंह घांगला, रतन लाल भगत, सतपाल डडवां, सुखराज, एसडीओ कस्तुरी लाल, जुगल किशोर बल, अजीत लाल, लखविंदर सिंह जगीरी लाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...