पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महर्षि दयानंद चेयर की संस्कृत विभाग में विलय पर चिंता जताई

महर्षि दयानंद चेयर की संस्कृत विभाग में विलय पर चिंता जताई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर| सोमवार को स्थानीय स्त्री आर्य समाज गुरुकुल विभाग के शिष्टमंडल ने जिला माल अधिकारी जसवंत सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रधान ज्योति नंदा ने चिंता जताई कि पिछले कुछ समय से पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से महर्षि दयानंद चेयर को संस्कृत विभाग में मर्ज किया जा रहा है, जिसका उनका संगठन पुरजोर शब्दों में निंदा करता है। संबंधित विश्वविद्यालय महाकवि कालिदास जैसी कई प्रतिष्ठित चेयरों को संस्कृत विभाग में विलय कर समाप्त कर चुका है। ऐसी नीतियों प्रति उनके संगठन में भारी रोष पाया जा रहा है। शिष्टमंडल नेताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय की गलत नीतियों से अवगत करवाने के लिए भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय को ज्ञापन भेजा गया है। इसलिए मांग की जाती है कि भारत सरकार जल्द ही विश्वविद्यालय को दयानंद चेयर बहाल रखने का आदेश जारी करे। इस मौके पर रमा रानी, निर्मल कांता, अनीता, हरिंदर आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...