वशिष्ठ गोत्र भानुभास्कर की वार्षिक मेल श्रद्धापूर्वक संपन्न
गुरदासपुर | वशिष्ठ गोत्र भानुभास्कर जठेरों की वार्षिक मेल गांव चीमा खुड्डी में आयोजित हुई। इस पावन अवसर पर हवन यज्ञ करवाया गया, जिसमें दूर-दराज जैसे दिल्ली, फगवाड़ा, जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर आदि शहरों से आई बिरादरी की संगत ने परिवार सहित अग्निकुंड में आहुतियां डाली। इसके बाद कंजक पूजन की रस्म निभाई गई और साथ ही में पितरों को माथा टेककर आर्शीर्वाद लिया गया। इस मौके पर सुरेंद्र भास्कर, मोहिंदर पाल, सुरेश फगवाड़ा, एडवोकेट डीआर शर्मा, शैलेंद्र भास्कर, मुकेश भास्कर, अंकुश भास्कर, अनिल भास्कर, प्रशांत भास्कर, बिरेंद्र भास्कर, मुकेश भास्कर पठानकोट, योगेश भास्कर आदि उपस्थित थे।