डॉ. अंबेडकर जयंती की लेखन प्रतियोगिता में सिमरन अव्वल
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
लोक सेवा क्लब ने स्थानीय सरस्वती सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल में प्रिंसिपल सहदेव की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई। इसमें मुख्यातिथि बाल संस्कार केंद्र के प्रांत प्रमुख बोधराज ने हाजिरी भरी। इस अवसर पर क्लब के प्रबंधन में बाबा साहेब जीवनी पर लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधान ग्रोवर व मुख्यातिथि बोधराज ने लेखन प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली सिमरन, रमनदीप, मिताली को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के दीपक घई, सुशांत, सरोज, संतोष, अमरप्रीत, पूजा, मोनिका आदि उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली पुरस्कृत छात्राओं के साथ क्लब सदस्य व स्टाफ।