छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित धार्मिक नाट्य पेश किया
गुरदासपुर | गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नंगल कोटली की ओर से खालसा साजना दिवस को एवं छोटे साहिबजादों की महान शहादत को समर्पित सुंदर धार्मिक नाटक पेश किया गया। इस नाटक में झूठ, अत्याचार और बेइमानी के खिलाफ आवाज उठाने और मौजूदा युवा वर्ग को नशे से दूर रहने संबंधी प्रेरणा भरा संदेश बड़े सुंदर ढंग से पेश किया गया। मंच पर प्रतिभावान कलाकारों ने छोटे साहिबजादों की शहादत, बाबा मोती राम मेहरा का गुरू घर प्रति स्नेह, गंगू की बेइमानी, बाबा बंदा सिंह बहादुर की उत्पति, नवाब की मौत आदि प्रसंगों को बड़े मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर नटाली रंग-मंच गुरदासपुर के प्रधान जीएस पाहड़ा, रामगढ़िया फेडरेशन के प्रधान रणजीत सिंह चानण, हरजिंदर सिंह, संतोख आदि मौजूद थे।