गुरदासपुर | 16 मई को खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाए जिला स्तरीय नेशनल डेंगू-डे पोस्टर मेकिंग मुकाबले में शकरगढ़ स्कूल का उम्दा प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया, जिन्होंने डेंगू पर आधारित एक से बढ़कर एक चार्ट तैयार किए। इन मुकाबले में शकरगढ़ डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अनु ने जिले भर में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि छात्र रणदीप ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया। इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल कुलबीर सिंह ने अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और समूह स्टाफ को बधाई दी।