पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री साईं सोसायटी ने बांटी वर्दियां व पाठ्य सामग्री

श्री साईं सोसायटी ने बांटी वर्दियां व पाठ्य सामग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री साईं परिवार सोसायटी ने शनिवार को गुरदासपुर के गांव मुस्ताफाबाद जट्टां के मिडल स्कूल में बच्चों को वर्दियां व पाठ्य सामग्री बांटी।

स्कूल के हेड टीचर अजित सिंह व शैली सैनी ने इसके लिए सोसायटी के सदस्यों को आभार जताया है। सोसायटी के समूह सदस्यों ने लोगों से आह्वान किया है कि जिन लोगों के बच्चों के स्कूल बैग पुराने हो जाते हैं या 10 से 15 सालों के बच्चों के कपड़े व बैग, जिन्हें वे फेंक देते हैं, उन्हें वह साईं परिवार सोसायटी को दे सकते हैं।

इससे किसी गरीब व जरूरतमंद बच्चे की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक बच्चे हैं, जिनके पास पहनने के लिए कपड़े और स्कूल बैग आदि नहीं हैं, उनको पूरा करने के लिए समाज आगे आएं और संस्था के साथ जुड़ कर पुण्य के भागी बनें।

सरकारी मिडल स्कूल मुस्तफाबाद जट्टां में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री बांटते श्री साईं परिवार सोसायटी के सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...