पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल जज कंवलदीप कौर ने घनिए के बेट गांव का औचक दौरा किया, समस्याएं सुनीं

सिविल जज कंवलदीप कौर ने घनिए के बेट गांव का औचक दौरा किया, समस्याएं सुनीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल जज सीनियर डिवीजन कम जिला कानूनी सेवाएं अथॉरटी ने सचिव राणा कंवरदीप कौर ने शनिवार को गांव घनिए के बेट का औचक दौरा किया।

अपने दौरे के दौरान सिविल जज ने पाया कि लगभग 1500 की आबादी वाले इस गांव में आने-जाने के लिए कोई भी पक्का रास्ता नहीं है। सेना द्वारा रावी दरिया पर बनाए गए अस्थायी पुल को ही गांव निवासी आने-जाने के लिए प्रयोग में लाते हैं। गांववासियों ने सिविल जज को बताया कि संबंधित अस्थायी पुल सेना की ओर से 30 जून को उठा लिया जाता है, इसके बाद आने-जाने के लिए सिर्फ नाव ही सहारा रह जाती है। गांववासियों ने बताया कि गांव में कोई सरकारी डिस्पेंसरी नहीं है, जिस कारण मरीजों को डेरा बाबा नाम में दवाई लेने जाना पड़ता है। यही नहीं गांव के सरकारी स्कूल में कोई अध्यापक हाजिर नहीं होता, जिस कारण बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान होता है।

गांववासियों की समस्याएं सुनने के बाद सिविल जज राणा कंवरदीप कौर ने संबंधित सिविल सर्जन और डीईओ को बुलाकर गांव में डॉक्टर व अध्यापक मुहैया करवाने संबंधी हिदायतें जारी की।

गांव घनिए के बेट पहुंचीं सिविल जज सीनियर डिवीजन राणा कंवरदीप कौर।

खबरें और भी हैं...