गीता भवन मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मौजूद भाजपा नेता।
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
स्थानीय गीता भवन मंदिर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान अलका महंत ने की जबकि नीलम महंत, संतोष रियाड़, राज रानी, बिंदिया व मंडल प्रधान प्रवीण कुमार आदि ने विशेष तौर पर हाजिरी भरी।
अलका महंत ने बताया कि इस विशेष समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पार्टी के उन सीनियर कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी को सशक्त बनाने में अपना योगदान दिया है। इस मौके पर पूनम, सुनीता, धीरज, सिमरन, चरणजीत कौर, मोनिका, दीक्षा आदि मौजूद थे।
सम्मान समारोह में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के बाद कुछ नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। शालू व विजय लक्ष्मी को महासचिव और गुरमीत कौर को सचिव चुना गया। इस दौरान उन्हें शपथ भी दिलाई गई।