तिब्बड़ी कैंट|गांव तिब्बड़ में छप्पड़ की सफाई और गहरा करने के कार्य का पंजाब लेबर सैल के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हलका विधायक गुरदासपुर बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के प्रयास से शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास कार्य चलाए जा रहे हैं। छप्पड़ की सफाई करने वाली कंपनी मैसर्ज पंजाब कंस्ट्रक्शन गुरदासपुर के एमडी सर्वजीत सिंह काहलों ने बताया कि इस छप्पड़ की सफाई नई तकनीक लंबे बूम वाली पोकलेन मशीन द्वारा की जा रही है, जो छप्पड़ के किनारे खड़ी होकर 65 फुट गहराई तक सफाई कर सकती है। इस दौरान सरपंच गुरदीप कौर, गुरमुख सिंह, समिति मेंबर कीमती लाल, नवीन कुमार, नरैण दास, मक्खन लाल, विपन कुमार, बीरा लाल आदि मौजूद रहे।