गुरदासपुर| शिवसेना समाजवादी की बैठक शनिवार को सिटी प्रधान रविंदर मुन्ना की देखरेख में पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें उत्तर भारत के संगठन मंत्री राजकुमार, राष्ट्रीय उपप्रधान डोरथी, जिला उपप्रधान अश्वनी कुमार और जिला प्रधान कश्मीर बब्बू ने विशेष तौर पर हाजिरी भरी। शिवसेना नेताओं ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान शहीदों की आत्मिक शांति के लिए उनका संगठन ठाकुरद्वारा मंदिर अमृतसर में श्री रामायण जी का पाठ करवाएगी। शिवसेना समाजवादी गुरदासपुर के सदस्य 6 जून को गाड़ियों का काफिला लेकर अमृतसर के लिए रवाना होंगे।