गुरदासपुर| सेवा भारती ने शनिवार को सरकारी हाई स्कूल साधुचक्क में जरूरतमंद व होनहार बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल आदि पाठ्य सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा भारती उपप्रधान नील कमल ने किया। संस्था के नगर सेवा प्रमुख सुभाष महाजन ने सेवा महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सेवामुक्त एसडीओ हीरा लाल, प्रिंसिपल मुकेश महाजन, अजय पुरी, गुलशन व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।