जलियांवाला बाग के नरसंहार में मरने वालों को शहीदी दर्जा मिले
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
लोक सेवा क्लब की ओर से बैसाखी के उपलक्ष्य पर तिब्बड़ी रोड पर स्थित एक्सेल वर्ल्ड स्कूल में क्विज व राइटिंग कंपीटीशन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की मुख्याध्यापिका रोहनी महाजन ने की। क्लब प्रधान रिंकू ग्रोवर ने बच्चों को बैसाखी के दिन की महत्ता के बारे बताते हुए कहा कि 13 अप्रैल सन 1919 को अमृतसर के जलियांवाले बाग में अंग्रेजी हुकूमत के जनरल डायर द्वारा गोलियां चलाई गई। अंग्रेजी हुकूमत के अनुसार उस समय 379 लोग शहीद हुए थे। लेकिन असल में एक हजार के करीब हिंदुस्तानी इस हत्याकांड में शहीद हुए थे। प्रधान द्वारा सभी शहीदों को शहीदों को शत-शत प्रणाम करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग के शहीदों को स्वतंत्रता सेनानी होने का दर्जा दें। कार्यक्रम के अंत में लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पीयूष द्वितीय सावन, तृतीय आदिल को समान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों तो सम्मानित करते हुए रिंकू ग्रोवर।