नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को बेटियों के अधिकार बताए
गुरदासपुर| बेटी पढ़ाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तहत सीडीपीओ साधना सोहल के प्रबंधन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नुक्कड़ नाटक पेश किए। लोकाई कला केंद्र रोपड़ के कलाकारों ने गांव तिब्बड़, चावा, नबीपुर और हयात नगर में सामाजिक व्यंग्यात्मक नाटक पेश कर लोगों को जागरूक किया। इन नाटकों में व्यंग्य के जरिए बेटियों को जन्म देने, पालन पोषण व पढ़ाने की शिक्षा दी गई। साथ ही में स्कूली बच्चों ने कविताएं व गीत पेश किए । इस दौरान विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, सुपरवाइजर, प्रिंसिपल व गांव निवासी मौजूद थे।