सहायक सिविल सर्जन को मुश्किलों से अवगत करवाया
गुरदासपुर| नर्सिंग एसोसिएशन ने सहायक सिविल सर्जन डॉ. सुनीता भल्ला के साथ उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान एसोसिएशन नेताओं ने डॉ. भल्ला को उनके केडर में आ रही मुश्किलों के प्रति अवगत करवाया। इस पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. भल्ला ने एसोसिएशन की हर समस्या दूर कर सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन नेताओं ने डॉ. भल्ला को उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान एसोसिएशन जिला प्रधान शमिंदर कौर घुम्मन, उपप्रधान राम प्यारी व खजानची कंवलजीत कौर उपस्थित थी।