पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी मेलों में हुल्लड़बाजी करने वालों पर करेंगे कार्रवाई : डीएसपी सैनी

बैसाखी मेलों में हुल्लड़बाजी करने वालों पर करेंगे कार्रवाई : डीएसपी सैनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिब्बड़ी कैंट | जिला गुरदासपुर का ऐतिहासिक व सुप्रसिद्ध स्थान श्री पिंडोरी धाम में हर साल की तरह इस साल भी बैसाखी का मेला बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वहीं हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने पर पुलिस प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। यह जानकारी हलका डीएसपी रमिंदर सिंह सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि इलाके में पड़ते ऐतिहासिक स्थान पिंडोरी महंतां, पुल तिब्बड़ी और गुरुद्वारा शहीद बीबी सुंदरी नवां पिंड बहादुर में लगने वाले बैसाखी मेले को मुख्य रखते हुए पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसी तहत 120 के करीब पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं, जिसमें ट्रैफिक पुलिस एवं सिविल पुलिस भी शामिल है। उन्होंने युवाओं को चेतावनी दी कि बुलेट बाइक पर पटाखे मारने, हुल्लड़बाजी करने या प्रेशर हॉर्न बजाने पर पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए लेडी पुलिस अधिकारी मनजीत कौर के नेतृत्व में भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। वहीं पिंडोरी महंतां में चलने वाले 3 दिवसीय मेले में पुलिस का कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है।

खबरें और भी हैं...