पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी पर्व प्रेमभाव के साथ मनाने का दिया संदेश

बैसाखी पर्व प्रेमभाव के साथ मनाने का दिया संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | आनंद मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल नर्गिस आनंद ने की। जबकि एमडी रविंदर आनंद ने कार्यक्रम में विशेष तौर पर हाजिरी भरी। इस अवसर पर आनंद दंपति ने बच्चों को बैसाखी के त्योहार की बधाई दी और इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व बताया। इस दिन दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। वहीं इस दिन गेहूं के पकने पर किसान कटाई शुरू करते हैं। उन्होंने इस त्योहार को मिलजुलकर प्रेमभाव के साथ मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर नीलम, पवन, रजनी, मीनाक्षी, अलका, राधिका, नेहा, शमा, ललिता, कोमल, हरप्रीत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...