पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार चुनावी वादे भूली : नेक

सरकार चुनावी वादे भूली : नेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

पीडब्लयूडी फील्ड व वर्कशॉप वर्कर यूनियन शाखा बीएंडआर गुरदासपुर की बैठक शाखा प्रधान यशपाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंजाब सर्बाडिनेट सर्विस फेडरेशन नेता नेक राज सारंगल और जिला प्रधान प्रेम कुमार ने हाजिरी भरी। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार अपने चुनाव के दौरान किए वादों से मुकर गई है। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सरकार ने डीए की किस्त रिलीज नहीं की और न ही पे-कमिशन की रिपोर्ट बहाल की है। किसी की विभाग में लंबे समय से काम करते कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। यही नहीं मास्टर केडर की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को अभी तक नौकरी नहीं दी गई है, भले ही उनकी काउंसलिंग हो चुकी है। इस मौके पर मुख्तयार मसीह, धमेंद्र सिंह, संपूर्ण सिंह, लाल चंद, प्रीतम सिंह, रशपाल सिंह, प्यारा सिंह, कंस राज, दर्शन सिंह, सुभाष चंद्र, रघुबीर सिंह आदि ने संबोधित किया।

बैठक में जानकारी देते यूनियन नेता।

खबरें और भी हैं...