पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एजुकेशन वर्ल्ड में बीवीएससी व बीएससी नर्सिंग के बैच कल से

एजुकेशन वर्ल्ड में बीवीएससी व बीएससी नर्सिंग के बैच कल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

स्थानीय कॉलेज रोड पर स्थित एजुकेशन वर्ल्ड में बीवीएससी व बीएससी नर्सिंग के बैच 21 मई से शुरू किए जा रहे हैं। संस्था की मैनेजिंग पार्टनर सोनिया सच्चर ने बताया कि उनके इंस्टीट्यूट में उच्च योग्यता प्राप्त विषय माहिर अध्यापक उपलब्ध हैं, जिनके द्वारा तैयार किया गया स्ट्डी मटेरियल विद्यार्थियों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बीवीएससी का पेपर 21 जून को गुरू अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान कॉलेज लुधियाना के अधीन लिया जा रहा है। संस्था में पीजीआई चंडीगढ़ द्वारा ली जा रही बीएससी रेडियोग्राफी और नर्सिंग की परीक्षा के बैच भी शुरू किए जा रहे हैं। सच्चर ने बताया कि संस्था में आधुनिक तकनीकों द्वारा पढ़ाई करवाई जाती है और विद्यार्थियों के रेगुलर टेस्ट और मॉक टेस्ट भी लिए जाते हैं। वहीं बीएससी नर्सिंग व बीवीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में संस्था के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा ली गई सीईटी की परीक्षा में संस्था के 7 विद्यार्थियों ने सफल होकर संस्था का नाम रोशन किया है। वहीं विद्यार्थियों की भारी मांग पर संस्था में मास्टर केडर और टैट के बैच भी 1 जून से शुरू किए जा रहे हैं। इसके अलावा इंस्टीट्यूट में आईएएस, एसएससी, बैंकिंग, 9वीं, 10वीं, आईलेट्स, इंग्लिश स्पीकिंग के बैचों में भी दाखिला जारी है।

बिजनेस प्लस

सोनिया सच्चर।

खबरें और भी हैं...