भारतीय संस्कृति पर आधारित सुंदर वेशभूषाएं पहने बच्चे।
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
गुरदासपुर पब्लिक स्कूल में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छोटे-छोटे बच्चों में फैंसी ड्रेस मुकाबले करवाए गए, जिसमें 100 के करीब बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में एलकेजी के बच्चों ने पक्षियों और नोन लिविंग जैसे रोबोट, मोबाइल, टेलीविजन आदि मनमोहक वेशभूषाएं पहनकर आए। इसी प्रकार यूकेजी के बच्चों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रदेशों में पहने जाते पहरावों को पहनकर प्रतियोगिता में भाग लिया। उधर नर्सरी के बच्चे विभिन्न फलों की वेशभूषा पहनकर उपस्थित हुए। वहीं घोषित परिणाम के अनुसार नर्सरी की रूबलीन, सहजप्रीत सिंह और आजादवीर सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि एलकेजी में रूद्र पहले, हर्षिता दूसरे और दिलराज तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा एलकेजी दूसरे सेक्शन की सहजप्रीत ने पहला, शगुनप्रीत ने दूसरा और गुरसित ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद यूकेजी कक्षा की छात्रा रणविजय ने बंगाली महिला की वेशभूषा में प्रदर्शन कर पहला स्थान, हरसिमरत कौर ने गुजराती वेशभूषा में दूसरा और अक्ष ने तामिल पहरावे में प्रस्तुति देकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने मंच पर ग्रुप डांस पेश कर सभी का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल अर्चना ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर प्रतिभा को बाहर लाने में काफी मददगार सिद्ध होती हैं।