पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 तक होर्डिंग फिर न लगा तो 1 जुलाई को होगा एसएसपी का घेराव : मुन्ना

30 तक होर्डिंग फिर न लगा तो 1 जुलाई को होगा एसएसपी का घेराव : मुन्ना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

शिवसेना बाल ठाकरे व गांव चावा के निवासियों की बैठक गांव चावा में हुई। बैठक में कहा गया कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ शरारती तत्वों ने अराजकता फैलाने की नीयत से धार्मिक होर्डिंग फाड़कर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया था जिससे हिंदुओं में भारी रोष व्याप्त हो गया था। इसकी शिकायत पुराना शाला थाना में कर दी गई थी परन्तु एसएचओ विश्वनाथ ने राजनीतिक दबाव के कारण किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की। उल्टा हिंदुओं पर पर्चे दर्ज करने का डरावा देने लगा। इससे हिंदुओं में और भी ज़्यादा रोष उत्पन्न हो गया।

शिवसेना राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी ने बताया कि रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से थाने का घेराव करना था परन्तु डीएसपी मनोज कुमार ने आश्वासन दिया कि 28 मई को एक धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत वे स्वयं जो बोर्ड फाड़ा गया है उसे पुनः वहां स्थापित कर देंगे।

इस आश्वासन के उपरांत सभी ने धरना स्थगित कर दिया तथा चेतावनी दी कि अगर 30 मई तक होर्डिंग पुनः नही लगाया गया तो एक जुलाई को एसएसपी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

डीएसपी मनोज ठाकुर के आश्वासन पर घेराव किया स्थगित

गांव चावा में जानकारी देते शिवसैनिक व गांववासी। -भास्कर

सरपंच और उसके साथी कर रहे माहौल खराब : सोनी

सोनी ने बताया कि गांव के निवासियों तथा शिवसैनिकों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष होने के बावजूद उन्होंने प्रशासन के साथ समन्वय करके माहौल को शांत किए रखा परन्तु दूसरी तरफ होर्डिंग फाड़कर बेअदबी करने वाले सरपंच तथा उसके साथी माहौल खराब कर रहे हैं। गांव वासियों और शिवसैनिकों की समझदारी से माहौल खराब नही हुआ जबकि सरपंच तथा उसके साथियों ने माहौल खराब करने की पूरी कोशिश की थी जिसकी शिकायत डीएसपी मनोज कुमार को कर दी गई है। इस मौके वरिन्दर मुन्ना, राजकुमार, राजेश कुमार, अश्वनी काटल, गोपाल काटल, पुष्पिंदर सिंह, केवल कुमार, अजय कुमार, प्रेम शर्मा, नरिंदर शर्मा, बलबीर काटल, बिशन दास, बलविंदर पठानिया, भवानी सिंह, रोमी काटल, वरियाम सिंह, रमेश कुमारी, रेखा रानी, अनिता देवी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...