पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कबड्डी मैच में बुजुर्गों ने दिखाए जौहर, पाहड़ा ने सम्मानित किया

कबड्डी मैच में बुजुर्गों ने दिखाए जौहर, पाहड़ा ने सम्मानित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता, गुरदासपुर

बैसाखी मेला कमेटी बब्बरी के युवाओं की ने शिक्षा करियर गाइडेंस, सामाजिक बुराईयों की रोकथाम, सभ्याचार एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित बैसाखी मेला 2018 लगाया। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान व सांसद सुनील जाखड़ व हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा मुख्य मेहमान मेहमान के तौर पर हाजिर हुए। जबकि चेयरमैन लेरबसेल पंजाब गुरमीत सिंह पाहड़ा व यूथ कांग्रेस हलका प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस दौरान बुजुर्गों की कबड्डी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का कबड्डी शो मैच, मुर्गा पकड़ने की खेल, दांतों से ईटें उठानी, दांतों से मोटरसाइकिल खींचने की कला आदि मनोरंजक गतिविधियां रहीं। पाहड़ा ने सुनील जाखड़ व अपनी ओर से डेढ़ लाख रुपए बैसाखी मेला कमेटी को देने का ऐलान किया। मेले के अंत में मुख्य मेहमान जाखड़ व हलका विधायक पहाड़ा ने बैसाखी मेला कमेटी सदस्य जयदीप सिंह, हरिंदर सिंह रंधावा, मनजिंदर सिंह मन्ना, हरदीप सिंह, बलजीत सिंह, मनजीत सिंह को स्मृति चिन्ह देकर व अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...