पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोल्डन स्कूल में शिक्षा, खेल सुविधाओं का विशेष प्रबंध : महाजन

गोल्डन स्कूल में शिक्षा, खेल सुविधाओं का विशेष प्रबंध : महाजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | गोल्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सफल प्रबंधन व ग्रुप के चेयरमैन मोहित महाजन के प्रयासों से जिले के सभी विद्यार्थियों के लिए 11वीं व 12वीं की कक्षाओं के गत वर्ष एसीयुक्त कर दिया गया था। वहीं इसका लाभ विद्यार्थी वर्ग के लिए मील पत्थर साबित हुआ है। महाजन ने बताया कि स्थानीय गोल्डन स्कूल गुरदासपुर क्षेत्र का ऐसा मंदिर है, जिसने जिले के बच्चों को उच्च शिक्षा देने में अपना अहम योगदान दिया है। इसी मान व सम्मान के कारण ही गोल्डन स्कूल हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहता है। महाजन ने बताया कि संस्था में विद्यार्थियों की शिक्षा, खेलों व सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया जाता है ताकि शिक्षा को बोझ न समझकर रूचिकर ढंग से बच्चे शिक्षा ग्रहण करें। स्कूल में फिजिक्स लैब, कैमिस्ट्री लैब, बायोलॉजी लैब, मैथ्स लैब, लैंग्वेज लैब, स्मार्ट क्लासिस रूम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, आर्ट-रूम, स्पोर्ट्स लैब, म्यूजिक रूम आदि की उचित उपलब्धता है।

खबरें और भी हैं...