एजुकेशन वर्ल्ड में माई भागो, 11वीं मेडिकल/नॉन मेडिकल के बैच कल से
एजुकेशन वर्ल्ड में माई भागो, 11वीं मेडिकल/नॉन मेडिकल के बैच कल से
गुरदासपुर | स्थानीय कॉलेज रोड पर स्थित एजुकेशन वर्ल्ड में माई भागो (एएफपीआई) और 11वीं (मेडिकल/नॉन मेडिकल) के बैच 16 अप्रैल से शुरू किए जा रहे हैं। संस्था के मैनेजिंग पार्टनर अनुज महाजन ने बताया कि परीक्षा में पंजाब भर से 25 लड़कियों का चयन होता है और उन लड़कियों को नाममात्र फीस पर ग्रैजुएशन के साथ-साथ सीडीएस की तैयारी भी करवाई जाती है। वहीं संबंधित परीक्षा 13 मई को ली जाएगी। महाजन ने बताया कि संस्था में 11वीं (मेडिकल/नॉन मेडिकल) के बैच भी 16 अप्रैल को ही शुरू हो रहे हैं। उनकी संस्था में उच्च योग्यता प्राप्त विषय माहिर अध्यापक उपलब्ध हैं, जिनके द्वारा तैयार किया गया स्ट्डी मटेरियल विद्यार्थियों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था में दिल्ली, चंडीगढ़ और कोटा के स्तर की कोचिंग एक तिहाई से भी कम फीसों पर दी जाती है। वहीं, संस्था में हाल में ही शुरू किए गए नीट, बीएससी नर्सिंग व खेतीबाड़ी और पीसीएस के क्रैश कोर्स में भी विद्यार्थियों को भारी झुकाव देखने को मिल रहा है।