निजी स्कूलों में हो रही लूट पर रोक लगाई जाए : शिवसैनिक
गुरदासपुर | शिवसेना समाजवादी की बैठक सिटी प्रधान रविंदर मुन्ना की अध्यक्षता में हुई। इसमें सीनियर नेता राजकुमार, महिला सीनियर नेता डा रथी, जिला उपप्रधान अश्विनी कुमार व जिला प्रधान कश्मीर बब्बू विशेष तौर पर हाजिर हुए। बैठक में शिवसैनिकों ने कहा कि प्राइवेट स्कूल वाले लूट कर रहे हैं। इसलिए सभी स्कूलों में एक सिलेब्स होना चाहिए। लेकिन सीबीएसई, आईसीएसई व पंजाब बोर्ड की ओर से अपने फायदे के लिए हर स्कूल में अलग-अलग बुक लगाई जाती हैं। जबकि सरकार ने कभी भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। शिवसेना समाजवादी सरकार से मांग करती है सभी स्कूलों में एक जैसी बुक्स होनी चाहिए। प्राइवेट स्कूल वाले मोटी कमाई के चक्कर में गरीबों का शोषण कर रहे हैं। वहीं यदि सरकार ने इस ओर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया तो उनका संगठन जल्द ही तेज संघर्ष छेड़ेगा।