गांव मंगल सैन में चोरी की बाइक बेचते किया काबू
गांव मंगल सैन में चोरी की बाइक बेचते किया काबू
एसएसपी गुरदासपुर हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस विभाग को सूचना मिली थी कि चोर गिरोह शहर व आसपास के गांवों से मोटरसाइकिल चोरी करके उसे नजदीकी जिलों में बेचने का काम कर रहा है। इस गिरोह का एक सदस्य गांव मंगल सैन में चोरी की बाइक बेच रहा है। इस पर पुलिस पार्टी ने गांव मंगल सैन में छापेमारी करके संदीप कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी संदीप से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो संदीप ने बताया कि उसके पास 10 चोरी की बाइक ओर हैं, जिसमें से 5 स्प्लेंडर, 2 पल्सर, 1 टीवीएस, 1 बॉक्सर और 1 सीडी डीलक्स शामिल हैं। आरोपी संदीप कुमार ने बताया कि उसका एक साथी बंटी उर्फ रविंदर कुमार निवासी पूरोवाल अराइयां है, जो कि इस समय गुरदासपुर जेल में बंद है।