पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद विधायक का चुनाव लड़ चुका आजाद प्रत्याशी निकला चोर, 10 बाइक समेत पकड़ा

सांसद-विधायक का चुनाव लड़ चुका आजाद प्रत्याशी निकला चोर, 10 बाइक समेत पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर से सांसद और विधायकी का एक-एक बार चुनाव लड़ चुके बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से 10 मोटरसाइकिल भी बरामद किए हैं। पता चला है कि उसका एक साथी पहले से ही चोरी के मामले में केंद्रीय जेल में बंद है। उसके जेल में बंद साथी से भी पुलिस ने 8 चोरी की बाइक पकड़ी थीं।

शनिवार को पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी पुरोवाल राजपूतां के रूप में हुई है। यह आरोपी 2017 में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुका है। वह अढ़ाई साल से बाइकें खरीदने बेचने का भी काम करता था। वहीं, पुलिस की ओर से आरोपी काे पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...