पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हॉर्टीकल्चर सुपरवाइजर ट्रेनिंग कोर्स के लिए आवेदन 14 मई तक जमा करवाएं

हॉर्टीकल्चर सुपरवाइजर ट्रेनिंग कोर्स के लिए आवेदन 14 मई तक जमा करवाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना के अंतर्गत हॉर्टीकल्चर सुपरवाइजर ट्रेनिंग का कोर्स जून में शुरू करवाया जा रहा है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र गुरदासपुर की सहयोगी डायरेक्टर (ट्रेनिंग) डॉ. परमिंदर कौर घुम्मन ने दी। उन्होंने कोर्स में दाखिला संबंधी बताया कि पंजाब व केंद्रीय प्रदेश चंडीगढ़ के देहाती क्षेत्र से संबंधित 16 से 35 साल तक की आयु के 12वीं पास प्रार्थी उक्त दफ्तर से आवेदन प्राप्त करें और 14 मई तक फार्म में विवरण भरकर 10वीं, 12वीं की फोटोकॉपी सहित जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि कोर्स की इंटरव्यू के लिए 22 मई को कृषि विज्ञान केंद्र गुरदासपुर के दफ्तर में प्रार्थी अपने असली सर्टिफिकेट लेकर सुबह 9 बजे हाजिर हों, जबकि इंटरव्यू में चयनित शिक्षार्थियों की क्लासिस 1 जून से शुरू होंगी।

खबरें और भी हैं...