पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक पुस्तकें जलाने वाले 4 आरोपी अभी भी फरार, जांच में जुटी पुलिस

धार्मिक पुस्तकें जलाने वाले 4 आरोपी अभी भी फरार, जांच में जुटी पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिक पुस्तकें जलाने वाले 4 आरोपी अभी भी फरार, जांच में जुटी पुलिस

गुरदासपुर |
गांव धारीवाल के गांव कलेरकलां की कालोनी में शनिवार की रात एक शरारती तत्व ने अपने साथियों के साथ मिलकर मसीह सुमदाय के धार्मिक ग्रंथों को जला दिया था। इस संबंध में थाना सेखवां पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर देर शाम 1 मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 4 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सोमवार देर शाम तक भी पुलिस उक्त आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। पास्टर विजय कुमार निवासी कालोनी कलेरकलां ने बताया था कि कालोनी में नई चर्च बन रही है तथा पंचायत द्वारा दिए गए एक घर में वह रह रहा है। शनिवार को वह अपने परिवार से मिलने के लिए गांव भामड़ी गया हुआ था।

खबरें और भी हैं...