पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जूनियर नेशनल बास्केटबॉल कैंप के लिए चुनी टीम में गुरदासपुर की रीतिका भी

जूनियर नेशनल बास्केटबॉल कैंप के लिए चुनी टीम में गुरदासपुर की रीतिका भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

जूनियर नेशनल बास्केटबॉल कैंप अंडर-19 के लिए चुनी गई टीम में गुरदासपुर की खिलाड़ी रीतिका भी शामिल है। खिलाड़ियों का चयन फतेहगढ़ साहिब में हुई जूनियर स्टेट प्रतियोगिता में किया गया था। कैंप के लिए चुनी गई 20 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो कि 7 से 14 मई तक होने वाले इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। चुनी गई खिलाड़ी रीतिका पुत्री सतपाल निवासी प्रेम नगर ने बताया कि वह पहले 4 नेशनल टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। इन टूर्नामेंटों में उसने 1 सिल्वर व 1 कांस्य पदक जीता है। उसने बताया कि बुधवार को कैंप शुरू हो रहा है जो कि लुधियाना में ही होगा। इसके लिए वो आज ही रवाना होगी। उसने बताया कि कैंप में हिस्सा लेने वाली 20 खिलाड़ियों में से 12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो कि जूनियर नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

रीतिका (काली टीशर्ट में) कोच के साथ जानकारी देते।

खबरें और भी हैं...